Syed Mushtaq Ali Trophyतमिलनाडु फाइनल में
अहमदाबाद
केबी अरुण कार्तिक के नाबाद 89 रनों की बदौलत तमिलनाडु ने शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में राजस्थान को 7 विकेट से हराया. इस तरह उसने दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. तमिलनाडु पिछले साल खिताबी मुकाबले में कर्नाटक से सिर्फ एक रन से हार गया था.
अरुण ने कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 26) के साथ 89 रनों की साझेदारी की, जिससे तमिलनाडु ने 155 रनों के लक्ष्य को 8 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया.
सरदार पटेल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का राजस्थान का फैसला गलत साबित हुआ, जब कप्तान अशोक मेनारिया की 32 गेंदों में 51 रनों की पारी के बावजूद तमिलनाडु ने उसे 9 विकेट पर 154 रनों के स्कोर पर रोक दिया.

पाठको की राय